अब एयर इंडिया के पायलटों को भी चाहिए वन रैंक वन पेंशन

 21 Sep 2015  1102
नई दिल्ली।
पूर्व सैनिकों को वन  रैंक वन पेंशन देने का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं कि अब एयर इंडिया  के पायलटों ने भी वन रैंक वन पेंशन की मांग तेज कर दी है। हड़ताल की आशंका को भांपते  हुए एयर इंडिया ने पायलटों के साथ बैठक कर उनकी मांगों को हल करने का आश्वासन दिया है।
 
इससे पहले इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन ने वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर गुप्त वोटिंग भी करवाई।
 
यह वोटिंग रविवार शाम तक समाप्त होनी थी लेकिन विदेशों में गए पायलटों को देखते हुए अब गुप्त वोटिंग का समय बुधवार तक बढ़ा दिया गया है ताकि विदेश गए पायलट भी भारत आकर वोटिंग में हिस्सा ले सकें।
 
वोटिंग के जरिए इस बात का भी निर्णय लिया जाएगा कि कमांडरों  को वर्कमैन की श्रेणी से बाहर किए जाने पर हड़ताल की जाए या नहीं।
 
इससे पूर्व पायलटों की बैठक में यह बात भी सामने आई थी कि पिछले आठ सालों से वेतन को लेकर उठी समस्या इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया के मर्ज के बाद सामने आई है।
 
 इस बारे में एयर इंडिया केे चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कहा कि एयर इंडिया का पक्ष मजबूत है और कार्य स्थल पर तारतम्यता ज्यादा जरूरी है।