मुंबई।
देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 424.06 अंकों की तेजी के साथ 25,317.87 पर और निफ्टी 129.45 अंकों की तेजी के साथ 7,688.25 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.20 अंकों की तेजी के साथ 24,972.01 पर खुला और 424.06 अंकों या 1.70 फीसदी तेजी के साथ 25,317.87 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,411.00 के ऊपरी और 24,833.54 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। गेल (6.48 फीसदी), टाटा स्टील (5.97 फीसदी), भेल (5.60 फीसदी), एक्सिस बैंक (5.13 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (4.75 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के चार शेयरों-हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.15 फीसदी), भारती एयरटेल (0.09 फीसदी), आईटीसी (0.08 फीसदी) और इंफोसिस (0.03 फीसदी) में गिरावट रही।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.90 अंकों की तेजी के साथ 7,587.70 पर खुला और 129.45 अंकों या 1.71 फीसदी तेजी के साथ 7,688.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,720.90 के ऊपरी और 7,539.50 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 103.13 अंकों की तेजी के साथ 10,235.71 पर और स्मॉलकैप 63.03 अंकों की तेजी के साथ 10,481.66 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (3.61 फीसदी), बिजली (3.17 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.16 फीसदी), रियल्टी (2.63 फीसदी) और धातु (2.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में गिरावट वाले दो शेयरों में रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.20 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.85 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1454 शेयरों में तेजी और 1207 में गिरावट रही, जबकि 115 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।