यात्रियों को लुभाने के लिए जेट एयरवेज का नया वीकेंड ऑफर

 21 Sep 2015  1163
नई दिल्ली निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने यात्रियों को लुभाने के लिए नया वीकेंड ऑफर पेश किया है। कंपनी ने बताया कि यह पैकेज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों दोनों के लिए है। इसके तहत 25 और 26 जुलाई को 15 सितंबर 2015 या उसके बाद की टिकट बुक कराई जा सकती है।

ऑफर में कंपनी के 51 घरेलू और 22 अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर मूल किराये और ईंधन अधिभार पर 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

रियायत के अलावा यात्रियों को हर उड़ान के लिए 500 जेट प्रिविलेज माइल्स बोनस अंक भी दिए जाएंगे।

कंपनी ने टिकट बुकिंग के 24 घंटे के अंदर टिकट बदलने या टिकट निरस्त करने पर जीरो पेनाल्टी का विकल्प भी दिया है।