कर चोरों की जानकारी देने पर मिलेंगा 15 लाख का इनाम
19 Sep 2015
1163
मुंबई। आयकर विभाग ने कर चोरी को हतोत्साहित करने की योजना के तहत अब तक 50 एेसे लोगों का नाम सार्वजनिक किया है, जिन पर करीब 2,000 करोड़ रुपए का कर बकाया है। एक आयकर अधिकारी ने रविवार को बताया कि कर चोरी रोकने के लिए विभाग ने पिछले सप्ताह नई गाईडलाइन जारी की है। इसमें कई नई बातें जोड़ी गई हैं।
इसके अनुसार, भारी रकम दबाने वाले कर डिफॉल्टरों की जानकारी देने वालों को वित्त मंत्रालय की ओर से 15 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि उसके इस ऐलान से टैक्स चोरी करने वाली बड़ी मछलियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
26 अगस्त को आयकर विभाग की ओर से नए दिशा-निर्देशानुसार डिफॉल्टर की सूचना देने वाले वे लोग इनाम के हकदार होंगे, जिनकी जानकारी के आधार पर कोई प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई की जा सके।
सूचना देने वालों को डिफॉल्टर की कुल बकाया कर राशि का 10 फीसदी मिलेगा। हालांकि आईटी विभाग के तीन अधिकारियों की सिफारिश पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।